- बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीता
रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन एवं डांस वांस नृत्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपनी प्रस्तुति से बच्चों ने सबका दिल जीत लिया।
बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का अपने नृत्य के माध्यम से शानदार परिचय दिया। अपने प्रदर्शन से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक मंच था, जहां उन्होंने अपनी डांस स्कील्स को प्रदर्शित किया। अपने गुरु के दिशा निर्देशन में कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विभिन्न डांस फार्म्स के माध्यम से छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिनमें क्लासिकल से लेकर मॉर्डन और बॉलीवुड डांस तक शामिल थे। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहाट से पूरा पार्क गूंज उठा।
नृत्य कर्मी अतुल्य, सक्षम, तत्सम, साक्षी प्रिया, प्रणीत, सोमेश मांझी, श्रीयांश, सौम्या, नियाशा, मनीषा मुंडा सहित इरशाद मिर्जा, महबूब आलम समेत कई कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से लोगों का दिल जीता।
बच्चों ने इधर चला मैं उधर चला, धागे तोड़ लाऊ तेरे संग़ यारा, चोरी चोरी, मुकाबला, हरे राम हरे राम, मलंग सजना, मनी मनी, आ पचे पचे सहित कई गीतों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशन के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डांस वांस के निर्देशक शिवम मनोहरण ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिरसा मुंडा फन पार्क के कुंदन सोनी, अभिषेक कुमार,निरंजन राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, मुन्ना दास, इश्तियाक शेख, राधे भट्ट का योगदान रहा। यह जानकारी अभिषेक कुमार ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


