
रांची। बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन एवं एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में जेल पार्क में 5 मई को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कई छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति दी।
एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के कलाकारों ने सामाजिक सरोकार के तहत झारखंड में युवाओं में बढ़ रहे नशे और इसके नुकसान पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘नशे को करे न और जिंदगी को करे हा’ प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए आज के युवाओं को नशा ना करने और इसके दुष्प्रभाव को कलाकारों ने दिखाया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनिया मिश्रा ने ‘निंबुडा-निंबुडा’ गाने में अद्भुत नृत्य पेश कर दर्शकों को झुमाया। मिमक्री में मोहित माईकल ने नाना पाटेकर, शाहरूख खान, संजय दत्त की आवाज निकालकर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।
रिया और कोमल की जोड़ी ने ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर ठुमके लगाते हुए सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अर्थव सिन्हा ने तू मेरी गाने पर नृत्य पेश किया। इसके बाद नन्हें कलाकार दक्ष दिवित ने जूम बराबर जूम गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, अम्बेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल, धुर्वा की निर्देशिका संगीता कुमारी, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक आकाश दीप ने संयुक्त रूप सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मंच का संचालन अर्थव सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष द्विवेदी ने किया। यह जानकारी अमन ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK