Big News : लोहरदगा दुष्‍कर्म के आरोपी पुलिस जवान किए गये गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा दुष्कर्म मामले के आरोपी जवान कमल कांत तिवारी और अजय बाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आर राम कुमार ने रात के 9 बजे प्रेस को यह जानकारी दी। दुष्कर्म पीड़िता का रिम्स में इलाज चल रहा है।

एसपी ने कहा कि पीड़ित महिला द्वारा निशानदेही और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी अनुशासनिक और कानूनी कार्रवाई होगी। डीएसपी मुख्यालय केस की जांच कर रहे हैं।

पीड़ित महिला का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर से लोहरदगा पुलिस संपर्क में है। महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

जानकारी हो कि घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में घटी थी। महिला को 5 अक्‍टूबर की लोहरदगा सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से रिम्‍स रेफर कर दिया गया था।

दुष्‍कर्म का आरोप सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर लगा था। बताया जाता है कि बलत्‍कार के आरोपी पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। महिला खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान उन्‍होंने दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

एसपी ने कहा कि इस मामले की पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर रही है। इसके तहत ही दोनों आरोपी पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।