सूर्या नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से भरी बस पर पत्थरबाज़ी

झारखंड
Spread the love

  • बाल-बाल बचीं छात्राएं, जांच में जुटी पुलिस

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। एनएच-75 सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सूर्या नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं से भरी बस पर अज्ञात लोगों ने जोरदार पत्थरबाज़ी कर दी। इस हमले में बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए! कुछ छात्राओं को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, सूर्या नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं हर दिन की तरह चक्रधरपुर से चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं। शाम करीब 7 बजे जैसे ही बस साददा के पास पहुंची, अज्ञात लोगों ने अचानक उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हमले के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोकने के बजाय आगे निकाल लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

पत्थरबाज़ी में कई सीटों के शीशे टूट गए और कुछ छात्राओं को हल्की चोटें आईं। बस के भीतर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है।

स्थानीय लोगों और छात्राओं का कहना है कि महिलाओं से जुड़ी शिक्षण संस्थानों की बस पर इस तरह की घटनाएं न केवल असुरक्षा का संकेत हैं, बल्कि भविष्य में बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। छात्राओं और अभिभावकों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हमले के पीछे असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह सड़क मार्ग यात्रियों के लिए खतरे का क्षेत्र बन सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK