स्पेशल समर कैंप 26 मई से, पोस्‍टर का किया गया विमोचन

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्पेशल समर कैंप चैप्टर 3 के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धवड़िया, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो एवं अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष जवाहर राम पासवान ने किया।

स्पेशल समर कैंप में 26 मई से 31 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कुष्ठ परिवारों वाली बस्ती गांधी आश्रम बाराद्वारी, साकची में होगा। गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि पहली बार कुष्ठ परिवारों के बच्चों के लिए स्पेशल समर कैंप आयोजित किया जा है। इसमें शहर के निम्न मध्य वर्ग एवं कुष्‍ठ परिवारों के बच्चे हिस्सा लेंगे। यह पूरी तरह नि:शुल्क होगा।

इस स्पेशल समर कैंप में बच्चों को ड्रामा, डांस, संगीत, चित्रांकन, मज़ेदार खेल के साथ स्वास्थ्य-स्वच्छता, गुड टच-बैट टच एवं नागरिक सुरक्षा, आत्मा रक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK