महाराष्ट्र। शर्मनाक खबर महाराष्ट्र के सांगली जिले से सामने आई है, जहां एक थर्ड ईयर एमबीबीएस छात्रा के साथ उसके दो सहपाठियों और उनके एक दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना 18 मई की रात की है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
पीड़िता मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी एक फिल्म देखने का प्लान बना रहे थे। फिल्म से पहले तीनों आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गए, जहां उन्होंने उसे नशीला पेय पिलाया।
नशे की हालत में पीड़िता को चक्कर आने लगे और तभी तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा।
घटना के बाद छात्रा ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिन्होंने तुरंत विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपियों की पहचान पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गैंगरेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस अब पीड़िता के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


