सीए विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सेमिनार आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की स्टूडेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 23 मई को एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार चार्टर्ड अकाउंटेंसी के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया। इसमें प्रमुख विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लेखांकन एवं वित्त क्षेत्र पर प्रभाव’ था।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ सुश्री श्रद्धा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इस उभरती हुई तकनीक के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लेखा परीक्षकों, कर सलाहकारों एवं वित्तीय विश्लेषकों के कार्य करने के तरीके में आमूलचूल परिवर्तन ला सकता है।

सेमिनार में 80 सीए विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने विषय में गहरी रुचि दिखाई। कई प्रश्न भी पूछे, जिनका उत्तर सुश्री श्रद्धा अग्रवाल ने अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से दिया।

उद्घाटन सत्र में अपने स्वागत भाषण में इंस्टीट्यूट की रांची शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी प्रगति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित करना और उन्हें एआई जैसे आधुनिक टूल्स के उपयोग में दक्ष बनाना था।

इस के अंत में अपने सम्बोधन में रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार ने कहा कि आईसीएआई रांची शाखा द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक और तकनीकी सत्रों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर किया जाएगा।

इस सेमिनार के आयोजन में रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ऋषि बरुआ और कार्यकारिणी सदस्य हर्षिता फ़िटकरीवाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK