रांची। रांची जिले के तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से किया है। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।
यह आदेश पुलिस उप-महानिरीक्षक सह-वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। सभी को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
इनका हुआ स्थानांतरण
- पु०नि० सुशील कुमार पूर्व में सह-थाना प्रभारी, कांके थे, जिन्हें अब पुलिस केन्द्र में भेजा गया है।
- पु०नि० प्रकाश रजक पूर्व में तमाड़ अंचल में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी, कांके के पद पर पदस्थापित किया गया है।
- पु०नि० रणविजय शर्मा पूर्व में पुलिस केन्द्र, रांची में थे। अब उन्हें तमाड़ अंचल भेजा गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK