रांची। राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। आये दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद इसपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला धुर्वा का है।
आज (सोमवार) की सुबह 2 युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों युवकों की गला रेतकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके से 2 युवकों का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार की देर रात किसी अन्य स्थान पर दोनों युवकों की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को सुनसान इलाके में लाकर छोड़ दिया है।
हटिया के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि “दोनों शवों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। मृतकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच होगी। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।”
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj