Ranchi: सीएम हेमंत के आदेश पर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रेणु पांडेय सस्पेंड

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रेणु पांडेय को निलंबित कर दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। रेणु पांडेय वर्तमान में पदस्थापना की प्रतीक्षा में थीं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त की टिप्पणी की समीक्षा के बाद रेणु पांडेय को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

निलंबन अविध में जीवन निर्वाह भत्ता ही उन्हें दिया जायेगा। उनके खिलाफ अलग से विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश भी निर्गत किया जायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK