Ranchi: पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, जानें क्या हुआ आगे

झारखंड
Spread the love

रांची। एयर इंडिया का विमान पक्षी से टकरा गया। इससे राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आएक्स 1117) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण उसमें खराबी आ गयी।

जानकारी के अनुसार यह विमान दिन के 10:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। उसके बाद इसकी खराबी का पता चला। जांच की गयी, तो विमान के ब्लेड में एक मरा और एक जिंदा कबूतर मिला। इसके बाद इस विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। बाद में 10:40 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान को रद्द कर दिया गया।

विमान को रद्द किये जाने की वजह से कई यात्रियों ने अपना टिकट रिफंड कराना पड़ा। जिन लोगों का जाना जरूरी था, वे लोग दूसरे विमान से दिल्ली गये।

इधर, विमान में आयी खराबी को दूर करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर और ब्लेड सहित अन्य उपकरण मंगाये गये। एयरपोर्ट निदेशक की ओर से बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे ग्राउंडेड कर दिया गया।

भुवनेश्वर-रांची इंडिगो विमान शाम 7:10 बजे की जगह रात 8:42 बजे आया। रांची-हैदराबाद एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 1:45 की जगह 2:42 बजे, रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 3:45 बजे की जगह 4:44 बजे आया।

रांची-भुवनेश्वर इंडिगो के विमान ने शाम 7:30 बजे की जगह रात के 9:19 बजे उड़ान भरी। रांची-मुबई इंडिगो फ्लाइट ने शाम 4:30 की जगह 5:18 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *