नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया। भारतीय सेना का बयान है कि
हम पुंछ में तोपखाने की गोलाबारी के शिकार हुए निर्दोष नागरिकों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हमारे दुश्मनों के नापाक इरादों को दृढ़ और दंडात्मक कार्रवाई से विफल किया गया है और आगे भी किया जाएगा।
सरकार ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। गिनती अभी भी जारी है। सरकार ने यह भी उल्लेखित किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, इसलिए सटीक संख्या बताना मुश्किल है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि भारत तब तक अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा, जब तक पाकिस्तान कोई उकसावे वाली कार्रवाई नहीं करता।
सर्वदलीय बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते…सबने सपोर्ट किया है।
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज सर्वदलीय बैठक गंभीर विषय था। सभी नेताओं ने गंभीरता से अपनी बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए। सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी। सभी ने कहा कि हम एकजूटता से सरकार का साथ देंगे। सेना की हर कार्रवाई में साथ देंगे।
सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री ने हमें बताया कि भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। सरकार ने हमें आश्वस्त किया है कि हर स्थिति पर उनकी नजर है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK