लोहरदगा। मिशन चौक स्थित देव आस्था होंडा शो रूम में दिवंगत डायरेक्टर पवन कुमार सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए होंडा परिवार की ओर से दो मिनट का मौन रखा गया।
श्रद्धांजलि के पूर्व प्रबंध अधिकारी श्रीमती अनुप्रिया सिंह ने प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नम आंखों से पुष्प अर्पित किया। शो रूम के मैनेजर सतीश चौरसिया ने कहा दिवंगत डायरेक्टर पवन कुमार सिंह बेहद नेक, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सभी कर्मियों का हमेशा ख्याल रखा।
उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर शोक संतप्त परिवार के प्रति होंडा परिवार की ओर से गहरा दुःख व्यक्त किया गया। उनकी याद को ताजा करते हैं उनके द्वारा दिए गए प्यार और स्नेह के लिए आभार जताया। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मौके पर सिमरन सोनी, नवीन कुमार, निक्की, अमान, ललित कुमार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj