रांची। रिलेशंस की ओर से डीएवी गांधीनगर पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय स्व. सुनैना देवी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। बड़ी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
शतरंज प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, समाजसेवी राम बहादुर सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, खेल प्रेमी विवेक कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा कुमार प्रसाद, परितोष दुबे, शरद उपाध्याय , कौशल किशोर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमन ने दी।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग में अंडर 17
- प्रथम स्थान : अपूर्व सिंह
- द्वितीय स्थान : शाश्वत सिन्हा
- तृतीय स्थान : सार्थक अग्रवाल
बालक वर्ग में अंडर 14
- प्रथम स्थान : शुभम मण्डल
- द्वितीया स्थान : अरिंदम कुमार
- तृतीय स्थान : प्रखर कुमार
बालिका वर्ग अंडर 17
- प्रथम स्थान : मानसी सिंह
- द्वितीय स्थान : वैभवी सिंह
- तृतीय स्थान : श्रेया
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK