विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय स्थित सभागार में 31 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में की गई, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यालयों के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों के सेवन को पूर्ण रूप से त्यागने का संकल्प लेना और इसके खिलाफ जन-जागरुकता फैलाना था।

तंबाकू एक धीमा ज़हर है

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि तंबाकू ना केवल एक धीमा ज़हर है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि आज हम जो शपथ ले रहे हैं, वह केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को सुधारने की दिशा में नहीं है, बल्कि यह समाज को एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य देने का भी संकल्प है। भारत में बड़ी संख्या में लोग कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी जैसे गंभीर रोगों का शिकार हो रहे हैं, जिनकी जड़ में तंबाकू है।

पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे। अपने परिवार, मित्रों, सहयोगियों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को तंबाकू उत्पादों के कचरे और धुएं से होने वाले नुकसान से भी बचाएंगे।

जागरुकता ही रोकथाम का पहला कदम

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि तंबाकू से होने वाली हानि को रोकने का सबसे सशक्त उपाय जन-जागरुकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे लोग तंबाकू के खतरे को समझें। इसे अपने जीवन से दूर करें।

इन अधिकारियों की उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, एवं अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK