रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने वर्धमान कंपाउंड स्थित एरिना स्पोर्ट्स में वॉटर पोलो 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन 11 मई, 2025 दिन को किया। इसमें आये सभी वरिष्ठ एवं आमंत्रित सदस्यों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में 6 टीम में मंच के 36 सदस्यों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। साथ ही, खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में टीम स्प्लैश स्क्वाड विजेता और टीम द फ्लोटेर्स उपविजेता रही।
मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया के कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकाश झाझरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री विकाश अग्रवाल, प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल के साथ कई पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य युवा सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह कार्यक्रम शाखा के खेल कूद प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव विजय एवं हिमांशु चितलांगिया के संयुक्त प्रयास एवं मेहनत से सफल हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK