रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची, शाखा हर वर्ष तीव्र गर्मी मे अमृत धारा कार्यक्रम के अंतर्गत आमजनो की सेवा और सुविधा के लिए कई पियाउ की सेवा देती है। इस वर्ष भी आमजनो को साफ एवं शीतल जल उपलब्ध करने के उद्देश्य से 2 मई को हरमु रोड स्थित मारवाड़ी भवन मे अस्थाई पियाउ एवं चलंत पियाउ का शुभारंभ किया।
रांची शाखा ने 108 घड़ों के साथ अस्थाई पियाउ का शुभारंभ किया, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर आमजनों की सेवा के लिए लगाया जायेगा। साथ है 2 चलंत् पियाउ का भी उद्घाटन किया गया जो की नगर मे भ्रमण कर आमजनों को गर्मी से राहत देने के लिए शीतल जल, आमपानी, सत्तु पानी, ग्लूकोज और शरबत निःशुल्क प्रदान करेगा। प्याऊ का उद्घाटन मंच के प्रांतीय अध्यक्ष युवा विशाल पाड़िया, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं चलंत् पियाउ के मुख्य सहयोगकर्ता नीरज जैन ने फीता काट के किया।
कार्यक्रम के संयोजक मंच के अमृत धारा प्रभारी अनीश सरावगी एवं यश सुरेका है। मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, कोषाध्यक्ष गौरव काबरा, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय सहायक मंत्री विकाश अग्रवाल मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला एवं मंच के कई पूर्व अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही रांची के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुसज्जित किया एवं सफल बनाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK