आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सोमवार को संध्या 7 बजे छत्तर बगीचा स्थित स्वयंभू महादेव शिव मंदिर प्रांगण में महआरती का कार्यक्रम किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के 9वें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। कार्यक्रम का संचालन सत्यम कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संजय अग्रवाल को चुनरी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधगया में दुनियाभर से बौद्ध धर्म मानने वाले एकत्रित होते हैं। बोध वृक्ष की पूजा करते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रवर्तन प्रमुख अनिल कुमार गुप्ता, सतीश जयसवाल, पवन तिग्गा, आनंद सिंह, श्रवण कुमार सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा के द्वारा महाआरती एवं भगवान शिव की पूजा कराई गई।

मौके पर अंतरा कुमारी, श्रुति कुमारी, साक्षी कुमारी, सुचिता गुप्ता, बेला देवी, ममता देवी, सुनीता अग्रवाल, अनीता देवी, बीना देवी, मीरा अग्रवाल के साथ सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK