भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कांडी मंडल महामंत्री बनें अनूप

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कांडी मंडल अध्यक्ष ललन राम ने अनूप कुमार राम को कांडी मंडल का महामंत्री मनोनीत किया है। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान दुबे ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लोग स्वेच्छा से भाजपा से जुड़ कर देशहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अनूप कुमार राम को महामंत्री मनोनीत करने के साथ-साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के 25 सदस्यीय कमेटी का विस्तार भी किया गया।

मौके पर अध्यक्ष ललन राम, उपाध्यक्ष वि‍देशी पासवान, मीडिया प्रभारी उदय पासवान, कोषाध्यक्ष रोहित पासवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलखन प्रसाद, कांडी पंचायत मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद, सुरेश चंद्रवंशी, नन्हक कुमार सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।