
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने खिचड़ी वितरण अभियान के 43वें सफल सप्ताह का जश्न मनाया। आज का खिचड़ी वितरण को जय हिन्द फार्म प्राइवेट लिमिटेड के संदीप राजगढ़िया ने अपनी पत्नी स्वर्गीय करुणा देवी राजगढ़िया की स्मृति में स्पॉन्सर किया।
इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन एवं चार्टर अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट बुलेटिन एडिटर पूनम आनंद, डिस्ट्रिक्ट साइबरक्राइम अवेयरनेस चेयरपर्सन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, पीआरओ अल्तमश आलम, सदस्य राजीव चौधरी, संजय राजगढ़िया, सुभाष राजगढ़िया, संदीप राजगढ़िया, संचित राजगढ़िया, ऋषभ राजगढ़िया, वर्तिका राजगढ़िया सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
ज़ोन चेयरपर्सन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे सेवाभाव और सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब है। हम इसी समर्पण के साथ अपनी सेवाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे।
अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि लगातार 43 सप्ताह तक सेवा देना हमारी टीम की प्रतिबद्धता और सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। हम अपने प्रयासों का विस्तार करके समाज को और अधिक सहयोग देने का संकल्प लेते हैं।
सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने सेवा की निरंतरता और प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि हर सप्ताह हमारे सेवा प्रयासों को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है। हम हमेशा अपने समुदाय की बेहतरी के लिए तत्पर रहेंगे।
कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं प्रवक्ता अल्तमश आलम ने कहा कि हमारी पहल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी और जागरुकता अत्यंत आवश्यक है। हम मिलकर बड़े लक्ष्यों को हासिल करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK