जीनल गाला झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रभारी नियुक्त, जानें इनकी भूमिका

झारखंड
Spread the love

रांची। जीनल गाला झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रभारी नियुक्त की गयी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में जीनल एन गाला को प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

जीनल गाला अब झारखंड में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मामलों से जुड़ी रणनीतियों और गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। वह झारखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के लिए काम करेंगी।

नियुक्ति के ये हैं मायने

इस नियुक्ति को झारखंड में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करने के एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। जीनल गाला की नियुक्ति से पार्टी को अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj