Jharkhand: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने पर किया पथराव, कई जवान जख्मी

अपराध झारखंड
Spread the love

देवघर। पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने खूब बवाल किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव भी किया।

जानकारी के अनुसार झारखंड के देवघर जिले की पालाजोरी थाना पुलिस की हिरासत में एक युवक मिराज अंसारी (36 वर्ष) की मौत हो गयी।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। गुरुवार की सुबह पालाजोरी बाजार को बंद करा दिया और जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया। थाने पर पथराव की भी सूचना है। मिराज अंसारी दुधानी गांव निवासी सुबेद मियां का पुत्र था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी।

अंत में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भीड़ तित्तर-बितर हुई। पुलिस ने करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने मिराज अंसारी को बुधवार को हिरासत में लिया था। उसे सारठ थाना ले जाया गया था।

परिजनों का आरोप है कि हिरासत में ही मिराज के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। इधर डीसी विशाल सागर के आदेश पर देवघर सीओ अनिल कुमार की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

पालाजोरी सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के पथराव में कई पुलिस जवान और पदाधिकारी घायल हुए हैं। घायल जवानों और पदाधिकारियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj