Jharkhand Weather : कल इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, यहां चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर वज्रपात से जानमाल की क्षति की भी खबर है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक कल यानी 23 मई को भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल से कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 23 मई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

कुछ जगह होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 24 से 28 मई तक राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 23 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 23 मई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम और निकटवर्ती उत्‍तरी-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK