Jharkhand Weather : रांची। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। इस बीच झारखंड में आने दो दिन भारी बारिश होगी। कई जगह आंधी-बारिश होती रहेगी। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो रहा है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग ने 26 मई, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 27 मई को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
कई जगह होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 28 और 30 मई तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
31 से कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 31 मई से राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 27 मई से 29 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
- केंद्र के अनुसार 29 मई को राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
- इसी तरह 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK