Jharkhand: छात्रा के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट

अपराध झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड के बोकारो से शर्मनाक खबर आई है, जहां एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

आरोपियों के नाम राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार हैं। ये सभी बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार मोहल्ला के रहने वाले हैं।

बताया गया है कि पीड़ित छात्रा चतरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वह मूल रूप से झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता बोकारो में रहकर दिहाड़ी पर काम करते हैं। छात्रा स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर माता-पिता के पास बोकारो आई है।

माराफारी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, छात्रा मंगलवार को अपने खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी। रास्ते में एक परिचित के घर वह पानी पीने गई।

इसी दौरान चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले गए। दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। लड़कों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदहवास छात्रा घर लौटी तो देर रात उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *