Jharkhand: नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, नक्सल डंप ध्वस्त, मिले ये सामान

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड में शुक्रवार (2 मई 2025) को फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गयी। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के वनग्राम बामईबासा और गौबुरू जंगल में एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया।

यहां से भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत कई दैनिक सामग्री बरामद की गयी। बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की सहायता से नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

इस सूचना के आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN और 197 BN की टीम संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चला रही है।

क्या हुए बरामद

जिलेटिन का छड़-16 नग

डेटोनेटर-02 नग

फ्यूज-01 नग

अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम

कॉडेक्स के साथ केन आईईडी-03 नग (प्रत्येक 03 किलोग्राम)

लोहे का छड़-41 नग

पाइप-02 नग

तार-80 मीटर

बैटरी-02 नग

अन्य दैनिक उपयोग के सामान।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj