झारखंड के मजदूर की गुजरात में मौत, मंत्री योगेंद्र ने दिया ये भरोसा

झारखंड
Spread the love

बोकारो। झारखंड के मजदूर की गुजरात में मौत हो गयी है। खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसारबोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलूग गांव के भवानी चौक निवासी प्रवासी मजदूर बालेश्वर महतो (36) का गुजरात में निधन हो गया है।

नर्मदा जिले में एपीएस कंपनी में कार्य करने के दौरान उसका निधन हुआ। बालेश्वर महतो गुजरात में एपीएस कंपनी में काम करता था। एक दिन पहले कार्य करने के दौरान वह मूर्छित होकर गिर गया। आनन-फानन में साथियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानें डॉक्टर क्या बोले  

डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन हेमरेज की वजह से बालेश्वर महतो की मौत हो गयी। मौत के बाद निकट थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम कराकर कंपनी के उत्तराधिकारी को शव सौंप दिया। कंपनी एंबुलेंस से मृतक का शव गोमिया भेजा जा रहा है। देर रात तक उसका शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने बताया बालेश्वर महतो 2-3 तीन महीने पहले काम करने के लिए गुजरात गया था। उसके निधन की सूचना पाकर घर परिवार के लोगों में मातम पसर गया है।

बालेश्वर की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बालेश्वर की एक बेटी और एक बेटा है। बालेश्वर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पारिवार की हालत काफी दयनीय है। उसका छोटा भाई डाक प्यून है।

बोले मंत्री योगेंद्र प्रसाद

प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत होने पर झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर की मौत पर जो मुआवजा निर्धारित है, बहुत जल्द उनके आश्रित को दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शव लाने के लिए जो राशि दी जाती है, वह राशि भी परिवार को दी जायेगी। बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि मृतक की विधवा को पेंशन के अलावा अन्य सरकारी सुविधा भी दिलायी जायेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj