
लातेहार। झारखंड के लातेहार में शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर में 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली मारे गए।
जिले में आतंक का पर्याय बन चुके झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। घटना शनिवार सुबह की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लातेहार थाना क्षेत्र में स्थित इचवार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी दौरान पुलिस ने जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा को मार गिराया। जबकि एक अन्य घायल है।
बताते चलें कि, इस अभियान का नेतृत्व लातेहार एसपी कुमार गौरव ने किया। इस अभियान में झारखंड पुलिस की टीम के साथ सीआरपीएफ भी शामिल थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ इचवार जंगल में कोई बड़ी वारदात करने की योजना बना रहा है। इसके बाद कार्रवाई की गयी।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर सर्च अभियान शुरू किया। इसी बीच सर्च ऑपरेशन कर रहे सुरक्षाबलों पर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की।
इचवार जंगल में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा और उसके साथी प्रभात लोहरा को मार दिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj