रिटायर शिक्षक के पुत्र ने पास की UPSC परीक्षा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के रिटायर शिक्षक के पुत्र ने UPSC की परीक्षा पास की है। उसे 671वां रैंक प्राप्‍त हुआ है। उसकी इस सफलता पर शिक्षकों में खुशी का माहौल है। शिक्षक संगठनों ने उसे बधाई दी है।

खूंटी के रनिया से सेवानिवृत हुए शिक्षक देवनारायण महतो के पुत्र चंदन प्रसाद को UPSC 2022 के परीक्षा में सफलता मिली है। उसे 671 रैंक प्राप्त हुआ है। वर्तमान में चंदन ओडिशा के राउरकेला में कर्मचारी भविष्‍यनिधि संगठन में लेखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है।

चंदन की मां सुशीला देवी गृहणी है। उसने खूंटी जिले के तोरपा स्थित हरि उच्‍च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा वर्ष 2004 में प्रथम श्रेणी से पास किया। आगे की पढ़ाई के लिए चंदन ने रांची का रूख किया।

वर्ष 2006 को रांची स्थित संत जेवियर कॉलेज से इंटर विज्ञान की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। इसके बाद भुवनेश्‍वर स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 2011 में बीटेक किया।

चंदन ने इनफोसिस में टेक्‍नोलॉजी एनालिस्‍ट के तौर पर काम किया। इसके बाद उसका चयन ईपीएफओ में हो गया।