आयकर रिटर्न एवं टीडीएस की जानकारी रखना सबके लिए जरूरी : डॉ अजीत कुमार सिन्हा

झारखंड
Spread the love

  • आयकर रिटर्न भरने में पारदर्शिता आवश्‍यक : सहजानंद

रांची। रांची विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों एवं लेखापालों के लिए आयकर रिटर्न एवं टीडीएस के संबंध में आयकर विभाग के पदाधिकारियों के साथ कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन आर यू के केंद्रीय पुस्तकालय के शहीद स्मृति सभागार में 27 मई को किया गया। कार्यशाला में आयकर विभाग के वरीय अधिकारियों क्रमशः सहजानंद, सुजीत कुमार, अंजीरा बारला ने विशेष रूप से संबोधित किया। मौके पर टीडीएस की समय पर कटौती, टीडीएस कैलकुलेशन, डेडक्टरस को डिडक्शन के समय किन किन बातों की जानकारी सहित कई विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि आयकर के विभिन्न पहलुओं को सूक्ष्मता से जानना सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों एवं लेखापालों को आयकर से जुड़ी तकनीकियों को जानने के लिए यह कार्यशाला आयोजित किया गया है।

कार्यशाला के संयोजक आरयू के वित्तीय परामर्शी अजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्यालय, विश्वविद्यालय विभागों एवं विभिन्न महाविद्यालयों में आयकर से जुड़े सभी समस्याओं के समाधान के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने वित्तीय मामलों के बारे में भी विस्तार से बताया।

आयकर विभाग के उपायुक्त सहजानंद ने टीडीएस कॉन्ट्रैक्ट अंडर सेक्शन 1940 के बारे में बताया। उनके कैलकुलेशन पर विस्तार से बताया। उन्होंने प्रोफेशनल सेवाओं सहित तकनीकी सेवाओं में अंडर सेक्शन 1943 के प्रावधानों के बारे में बताया।

कार्यशाला में प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया। सभी ने आयकर से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा। उनको सभी पहलुओं पर जानकारी दी गई। कार्यशाला का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार और धन्यवाद वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद ने किया।

कार्यशाला में सीसीडीसी डॉ पीके झा, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, कुलसचिव डॉ गुरु चरण साहू,  आंतरिक अंकेक्षक अजय प्रकाश, डीआर 2 डॉ अजय लकड़ा, सीए संजीव वत्स, प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ सुप्रिया, डॉ मनोज कुमार, डॉ शमशुन नेहार, विभागध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, डॉ परवेज हसन, डॉ सुनीता यादव, डॉ पूनम निगम सहाय, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ एके डेल्टा, डॉ अबरार अहमद सहित सभी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य एवं लेखापाल उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *