
रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। विनय चौबे को रांची बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
उन्हें मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में भर्ती किया गया है। विनय चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है।
कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में 21मई को मेडिकल बोर्ड की बैठक हुई थी। रिम्स के सीनियर डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने विनय चौबे के इलाज से संबंधित दस्तावेज के आधार पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करने की अनुशंसा की।
उन्हें किडनी की गंभीर समस्या है। मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आलोक में बिरसा सेंट्रल जेल से 22 मई को उन्हें रिम्स भेज दिया गया।
बताते चलें कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 3 जून तक (14 दिन) न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसीबी ने करीब छह घंटे तक दोनों अधिकारियों से पूछताछ की थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj