IAS पूजा सिंघल पति संग जाना चाहती है इस देश, ये वजह आई सामने

झारखंड
Spread the love

रांची। खबर आ रही है, IAS पूजा सिंघल अमेरिका जाना चाहती हैं। इसके लिए पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने रांची के प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट कोर्ट में याचिका दायर कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया है।

दायर याचिका में अपनी बेटी का नामांकन कराने के लिए अमेरिका जाने की बात कही गयी है। पूजा सिंघल द्वारा दायर याचिका में 12 जून को सुनवाई होगी।

बताते चलें कि, मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले जांच के दौरान ईडी ने कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

पूजा सिंघल के सीए के आवास और कार्यालय पर भी छापे पड़े। इसमें ईडी को 19.31 करोड़ रुपए नकद मिले थे। इसके बाद 28 महीने बाद 7 दिसंबर 2024 को पूजा सिंघल को जमानत मिली थी।

प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर की थी। पूजा सिंघल को भारत नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस 2023) के एक प्रावधान के तहत जमानत मिली है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj