Ranchi: 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आईएएस विनय चौबे

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में मंगलवार (20 मई 2025) को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार किया।

100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, विनय चौबे उत्पाद विभाग के तत्कालीन सचिव हैं। उनके कार्यकाल में कथित रूप से शराब घोटाला की बात कही जा रही है।

विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद उनके अधिवक्ता देवेश आजमानी ने बिना आधार बताये विनय चौबे को गिरफ्तार करने पर आपत्ति याचिका दाखिल की है।

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवेश आजमानी आईएएस विनय चौबे के अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि विनय चौबे को पूछताछ के बाद बिना गिरफ्तारी का आधार बताये हिरासत में लिया गया है।

इस संबंध में आपत्ति याचिका दाखिल की गयी है, जिसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानून के स्थापित सिद्धांतों के अनुसार हमें गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया है। इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया कि विनय चौबे को किस आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है।

अधिवक्ता देवेश आजमानी ने बताया कि विनय चौबे के अशोक नगर स्थित आवास पर मंगलवार की सुबह एसीबी की टीम पहुंची, जहां से एसीबी विनय चौबे को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी।

इसके बाद एसीबी मुख्यालय में विनय चौबे से पूछताछ की गयी और करीब 3 बजे मेडिकल टीम को बुलाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया। विनय चौबे और गजेंद्र कुमार को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj