Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 27 मई, 2025

मेष

नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

वृष

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति‍ में नाम कमाने के लिय अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी।

मिथुन

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर काम नहीं होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल नहीं मिलने से क्रोध व दु:ख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

सिंह

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आयेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कन्या

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है। सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।

तुला

आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता जरूर मिलेगी। हर तरह के विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

धनु

व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।

मकर

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

कुंभ

धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम नहीं लें।

मीन

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *