होंडा इंडिया ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और जिम्मेदार राइडिंग व्यवहार विकसित करने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने झारखंड के हजारीबाग में एक सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल ओएसिस स्कूल के 2000 से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों को व्यावहारिक रूप से सड़क सुरक्षा की शिक्षा देने के लिए आयोजित की गई।

यह अभियान होंडा इंडिया की राष्ट्रव्यापी मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और व्यवहार में परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव सत्रों और प्रत्यक्ष अभ्यास के माध्यम से सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया गया।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 5,175 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 3,898 लोगों की मृत्यु हुई और 3,747 लोग घायल हुए। ये आंकड़े सड़क पर लापरवाही के खतरों को रेखांकित करते हैं। ऐसे जनजागरुकता अभियानों की अनिवार्यता को दर्शाते हैं।

हजारीबाग में आयोजित इस पहल के दौरान छात्रों ने सड़क सुरक्षा सिद्धांत, हेलमेट जागरुकता गतिविधियां, स्थिर डेमोंस्ट्रेशन, खेल और प्रश्नोत्तरी जैसी कई इंटरएक्टिव गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सरल और सहज रूप में समझाना था, ताकि बच्चे न केवल नियमों को समझें बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाएं भी। देशभर में होंडा इंडिया  इस प्रकार के अभियान लगातार आयोजित कर रहा है, जिनका उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदारीपूर्ण सोच और निर्णय क्षमता विकसित करना है। स्कूलों व कॉलेजों के सहयोग से यह मुहिम व्यापक समुदाय तक पहुंच रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK