बाबा बर्फानी का दर्शन कर जम्मू से रांची लौटा पहला जत्था

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। बाबा बर्फाना का दर्शन कर जम्मू से रवाना श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रविवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष के साथ रांची पंहुचा। यहां पहुंचने पर श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, युवा दल केंद्रीय कमेटी ने रांची रेलवे स्टेशन से लेकर श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में भव्य स्वागत किय।

आकाश रजक, शिव किशोर शर्मा, नमन भरतीया और अन्य पदधारियों ने कुछ यात्रियों का स्वागत किया। अमरनाथ से लौटे संजय सिंह लल्लू, भोलू सिंह, विक्की सोनी, कृष्णा साहू, हरीश सिंह, अनिल वर्मा, अर्जुन सिंह सहित 11 श्रद्धालु बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटे। श्रृद्धालुओं ने श्री चैती दुर्गा मंदिर में पूजाकर प्रसाद ग्रहण किया। फिर जयघोष लगाते अपने घर की तरफ रवाना हुए।

बाबा बर्फानी का दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। कुछ देर तक रेलवे स्टेशन और श्री चैती दुर्गा मंदिर में बम बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कोरोना महामारी की वजह से पि‍छले 2 साल से अमरनाथ यात्रा स्थगित थी।

इस मौके पर संजय सिंह लल्लू, भोलू सिंह, राहुल सिंह, अर्जुन सिंह, नमन भारतीय, शिव किशोर शर्मा, आशीष रजक, मिथलेश सिंह, संतोष वर्मा आदि‍ मौजूद थे।