गुरु नानक सेवक जत्था ने असहाय बच्चों के बीच बांटे लंच बॉक्स

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्यों ने 11 मई को ठाकुरगांव स्थित शोभा आश्रम पहुंचे। आश्रम के प्रबंधकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से असहाय बच्चों के बीच लंच बॉक्स, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और कॉपी का वितरण किया। जैसे ही बच्चों को यह खबर मिली कि गुरु नानक सेवक जत्था के सदस्य उन्हें पाठ्य सामग्री देने आए हैं, उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। उन्होंने तालियां बजा कर जत्था का स्वागत किया।

पाठ्य सामग्री वितरण के बाद विभिन्न शारीरिक कसरत और करतब का प्रदर्शन कर जत्था के सदस्यों और उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर जत्था के सूरज झंडई, पियूष मिढ़ा, वंश डावरा, कमल तलेजा, गीत सचदेवा, गगनदीप सिंह, रूद्र गिरधर, आयुष पपनेजा, इनीश काठपाल, राकेश घई, आकाश मिढ़ा, हर्ष सिडाना, जय पपनेजा, गीता मिढ़ा समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK