रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में पुनदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) संचालित है। आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित एवं उनकी सेवा करने वाले सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का वितरण 30 मई को किया गया।
दीपक मोदी एवं नवीन मोदी के सौजन्य से विधिवत आश्रम के किचन में बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 16 मई से 30 मई तक 15 दिनों मे 2990 निराश्रित प्रभु एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर में विश्वनाथ मोदी, अशोक अग्रवाल, निर्मला गाड़ोदिया, महादेव शिव शंकर, मधुर मोतिका, पीके चौधरी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, विनय प्रसाद, बृजमोहन प्रसाद, रूमा कुमारी, विकास विजयवर्गीय, निर्मला छावनिका, तुषार केडिया, छाया दत्ता, डूंगरमल अग्रवाल के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुओं को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गई।
इस कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल,पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK