दिवंगत सहायक अध्यापक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कांडी प्रखंड सहायक अध्यापक संघ की ओर से रविवार को दिवंगत सहायक अध्यापक कर्मदेव राम के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रखंड की खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत नव प्रावि भरतपहाड़ी में पदस्थापित प्रधान सहायक अध्यापक कर्मदेव राम की मृत्यु 15 मई को इलाज के दौरान वाराणसी स्थित एक अस्पताल में हो गयी थी।

प्रखंड के सहायक अध्यापक भरतपहाड़ी स्थित दिवंगत सहायक अध्यापक के पैतृक निवास पर पहुंचे। उनके पुत्र राकेश रंजन व मुकेश रंजन को सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर शिक्षकों ने परिजनों से इस दुःख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की बात कही।

शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश की सरकार सहायक अध्यापकों के प्रति संवेदनहीन हो गयी है। सहायक अधयापकों की आकस्मिक मौत के बाद सरकार की ओर से उनके परिजनों को कोई सहायता राशि नहीं दी जाती है। सहायक अध्यापकों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजेश कुमार दुबे, अवध बिहारी यादव, सतीश कुमार पांडेय, हेमेन्द्र राम, उदय राम, उदय कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पांडेय, उमेश प्रसाद, राम रंजन, ललित कुमार सिंह, संतोष कुमार ठाकुर, ब्रजेश पांडेय, सुखदेव प्रजापति, प्रदीप कुमार, गोरख राम, संजय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK