- एआईआरएफ की पहल पर रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देश
धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) ने धनबाद मंडल पीएनएम बैठक में सभी विभागों के सुपरवाइजर्स को ओवरटाइम भत्ता देने की मांग पिछले कई वर्षों से उठा रखी थी। हालांकि वित्त विभाग की आपत्तियों की वजह से इसका भुगतान प्रारंभ नहीं हो सका है। वित्त विभाग ने यह तर्क रखा था कि सुपरवाइजर कटेगरी की ड्यूटी की प्रकृति ऐसी है कि उन्हें हर समय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी पर निगाह रखनी पड़ती है। उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते रहने पड़ता है। आवश्यकता होती है तो स्वयं भी कार्यस्थल पर उपस्थित होना होता है। इसलिए उनकी कोई निर्धारित रोस्टर नहीं होने के कारण उन्हें ओवरटाइम भत्ता प्रदान नहीं किया जा सकता है।
उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि मंडल प्रशासन के तर्क का विरोध करते हुए यह कहा था कि सभी सुपरवाइजर अपने विभाग में प्रभारी नहीं होते, बल्कि कोई एक या दो सुपरवाइजर ही प्रशासन द्वारा प्रभारी के कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रतिनियुक्त होते हैं। अधिकांश पर्यवेक्षक रोस्टर ड्यूटी में ही रहते हैं।
वैसे सभी पर्यवेक्षक जो रोस्टर ड्यूटी में लगे हैं, उन्हें उनके अतिरिक्त कार्य अवधि के लिए ओवरटाइम भत्ता पाने का अधिकार है। इस संबंध में ईसीआरकेयू ने रेल सेवक स्थापना अधिनियम 2005 का हवाला देते हुए ओवरटाइम भत्ता स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी थी। फिर भी मंडलीय वित्त प्रशासन द्वारा नहीं मांने जाने पर एआईआरएफ को इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के लिए अनुरोध किया था।
रेलवे बोर्ड की पिछली पीएनएम बैठक में ईसीआरकेयू की ओर से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव और अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा से चर्चा कर इसका स्पष्टीकरण जारी करवाने का आग्रह किया था।
अब रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश (संख्या 41/2025(, दिनांक 06.05.2025) द्वारा इसे स्पष्ट कर दिया है। इसके आधार पर वैसे सभी सुपरवाइजर ओवरटाइम भत्ता पाने के पात्र हैं, जो अपने निर्धारित रोस्टर ड्यूटी करते हुए अतिरिक्त घंटों तक कार्य करते हैं। उन्होंने मंडल प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस अब संबंधित सुपरवाइजर्स को उनके अतिरिक्त कार्य के घंटों के लिए ओवरटाइम भत्ता दिए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानी चाहिए।
इस स्पष्टीकरण जारी होने के बाद ईसीआरकेयू ने सभी सुपरवाइजर को ओवरटाइम भत्ता के लिए विहित फार्म द्वारा प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। इस कार्य के लिये एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, मीडिया प्रभारी एनके खवास, केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, जितेंद्र कुमार साव, बसंत दूबे, आरके सिंह, बीके साव, आईएम सिंह, चंदन शुक्ल, पीके सिन्हा, बीबी सिंह, महेन्द्र प्रसाद महतो, आरएन चौधरी, अजीत कुमार मंडल, सुनील कुमार सिंह, उमेश सिंह, सीपी पांडेय सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK