भूमि बंदोबस्त में हुई गड़बड़ी के कारण परिवार खा रहा दर-दर की ठोकर

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भूमि बंदोबस्त में गड़बड़ी हुई। इसके कारण परिवार दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पीड़ि‍त शेख़ तालीम ने उपायुक्‍त को आवेदन देकर बंदोबस्ती कागजात में खाता प्लॉट सुधार करने की गुहार लगाई है।

शेख तालीम ने बताया कि तत्‍कालीन बिहार सरकार ने 1988 में जिले के बगड़ू थाना के ग्राम हिसरी निवासी शेख तालीम की जमीन और उनके मकान को तोड़कर मेरले मुख्य मार्ग बनाने के लिए अधिग्रहण किया था। बदले में सरकार ने गैर मजरुवा जमीन पर मकान बनाकर शेख तालीम को दिया, इसमें पिछले 40 वर्षों से सपरिवार रहते आ रहे हैं।

झारखंड सरकार से उन्‍हें अबुआ आवास मिला है। इसके बाद उनकी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को किस्को अंचलाधिकारी ने रोक दिया। शेख तालीम परिवार, बेटा, बहू के साथ मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। डीसी को शिकायत पत्र दे कर भूमि बंदोबस्ती में हुई भूल को सुधार करने की गुहार लगाई।

शेख़ तालीम ने बताया कि आरएस खाता-2229 में बने उनके मकान को तोड़कर तत्कालीन डीसी एस जलजा ने अधिग्रहण किया था। इसके एवज में सरकार द्वारा गैर मजरुवा जमीन आरएस प्लॉट संख्‍या-1731 हाल सर्वे प्लॉट संख्‍या-1963 रकबा 10 डिसमिल दिया गया। इसमें सरकार ने मकान भी बना कर दिया।

परिवार पिछले 40 वर्षों से रहते आ रहे है। जिले के कर्मचारियों द्वारा बंदोबस्ती कागज बनाने के समय आरएस खाता-1731 हाल सर्वे-1963 के स्थान पर आरएस प्लॉट संख्‍या-1732 नया हाल सर्वे प्लॉट संख्‍या-1960 कर दिया गया, जो खतियानी रैयत बीबी अहतबान के नाम दर्ज है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK