चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गुरुवार को उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा की उपस्थिति में सोनुआ प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में समीक्षा बैठक से हुई, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और 11 पंचायतों के कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा और आवास योजना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन अंतर्गत कूप निर्माण तथा प्रति ग्राम पांच योजनाओं के क्रियान्वयन की पंचायतवार स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही] अबुआ आवास योजना 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय किस्त भुगतान के बाद आवास निर्माण की स्थिति, पूर्ण आवास और जिओ टैगिंग से संबंधित रिपोर्ट की क्रमवार समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के बाद उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों के साथ लोंजो पंचायत अंतर्गत ग्राम निलाईगोट का दौरा किया। यहां उन्होंने भादो माझी की जमीन पर संचालित बिरसा सिंचाई कूप निर्माण कार्य, आम बागवानी योजना तथा मेढ़बंदी, ट्रेंच-सह-बंड योजना का स्थल निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने लाभुकों से योजनाओं के क्रियान्वयन, उद्देश्य और लाभ की जानकारी ली और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह दौरा योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK