विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार की शाम में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नंद बिहारी सिंह ने की। इसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी का गठन किया।
दयाशंकर सिंह को अध्यक्ष, प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष, अंशु शर्मा को सचिव, मानिक राम को उपसचिव, हरेंद्र राम को कोषाध्यक्ष, ऋषिकेश सिंह को उप कोषाध्यक्ष, हिमांशु कुमार सिंह को सफाई मंत्री, अजय सिंह को संगठन मंत्री, नीतीश विश्वकर्मा को उप संगठन मंत्री, विनय सिंह को संगठन मंत्री व मुन्ना सिंह को उप संगठन मंत्री बनाया गया।
कमेटी के सदस्य के रूप में रंजन रजवार, बबलू रजवार, रंजन पासवान, प्रियांशु सिंह, अनिल साह व गोलू पासवान सहित कई अन्य लोगों को भी रखा गया है।