एनयूएसआरएल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के निर्देश और डालसा, रांची के सचिव के मार्गदर्शन में कांके स्थित एनएसयूआरएल में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए डालसा टीम ने क्लाईंट काउंसेलिंग सत्र आयोजित किया। इसमें क्लाईंट काउंसेलिंग के गुण बताये गये। विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी टीम के डिप्‍टी एलएडीसीए राजेश कुमार सिन्हा, सहायक सौरभ पांडे एवं शिवानी सिंह समेत अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला के द्वारा अंतिम वर्ष के विधिक छात्रों को क्लाईंट काउंसेलिंग करने के गुण बताये गये। वहां उपस्थित 55 छात्र और छात्राओं ने इस सत्र में भाग लिया।

इसके पश्चात वहां उपस्थित ग्रामीणों को छात्रों के द्वारा उनकी समस्याओं को गूगल फार्म में भरा गया। उन ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों की लिखित समस्याओं के आवेदन लिगल-एड-क्लिनिक में लिये गये। लीगल एड क्लिनिक की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी गई।

राजेश कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की जागरुकता के लिए बैनर और पोस्टर लगाने पर भी जोर दिया। कहा कि बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोग जागरूक होंगे। जरूरतमंदों को विधिक सेवा दिलाने में सहायता मिलेगी। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से लोगों को जानकारी होगी। तभी तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची द्वारा यहां पर खोले गये लीगल एड क्लिनिक का लाभ उठा पायेंगे। 

इसके साथ ही विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे कांके प्रखंड के आसपास गांव के लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्हें निशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध जानकारी दी गयी।

शिवानी सिंह ने कहा कि वृद्ध महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिलाने में भी पीएलवी मदद पहुंचाते हैं। विधवाओं को पेंशना दिलाना भी हमलोगों का प्रमुख कार्य है। कच्चे मकानों पर रहनेवाले ग्रामीणों से कहा कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पाये है, तो शीघ्र ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से संपर्क कर सकते हैं।

आज के इस कार्यक्रम में एलएडीसी टीम के राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ पांडे, शिवानी सिंह समेत अधिवक्ता शोभा लकड़ा, मृन्दलिनी अदेला व अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *