- सरस्वती विद्या मंदिर, सिरका और डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी-ए को मिला सहयोग
रांची। समुदाय विकास के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सीसीएल के अरगड्डा क्षेत्र ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दो स्थानीय स्कूलों में पंखों और ड्यूल डेस्क का वितरण किया। दोनों स्कूलों को 100 ड्यूल डेस्क और 30 पंखों का वितरण किया गया।
इस पहल के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर, सिरका को 60 ड्यूल डेस्क और 15 सीलिंग पंखे दिए गए। इसी तरह, डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी-ए को 40 ड्यूल डेस्क और 15 पंखे प्रदान किए गए।
इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था और वेंटिलेशन सुनिश्चित कर उनके सीखने के वातावरण को अधिक अनुकूल बनाना है। यह अरगड्डा क्षेत्र द्वारा स्थानीय स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है।
सीसीएल की यह पहल ना केवल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह कंपनी की स्थानीय समुदाय को सशक्त बनाने और युवाओं के भविष्य में निवेश करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK