मैट्रिक और इंटर में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची । कुरमी कुड़मी विकास मोर्चा के तत्वावधान में रांची के कांके प्रखंड स्थित मनातू महतो टोली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मैट्रि‍क और इंटर में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव को साझा किये। शिक्षकों द्वारा दिए गए टिप्स को हमेशा याद रखने की बात कही।

समारोह के मुख्य अतिथि कुरमी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि मेहनत सफलता की कुंजी है। ईमानदारी और मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़े, जीवन में सफलता अवश्‍य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम दयाल महतो, राजेंद्र महतो, शत्रुघ्न महतो, जलेश्वर महतो, रूपलाल महतो, नंदलाल महतो, संजीव महतो, सोनू महतो, विराट महतो, अनिल महतो, सुषमा देवी, लालो देवी, दीपक महतो, प्रभात भूषण ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप कुमार महतो ने की।

भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान कुमारी, अनिता कुमारी, मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, कविता कुमारी एवं अंजली कुमारी को अलग अलग समूहों के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज महतो, सिकंदर  महतो, संजय महतो, दीपक महतो, रोशन महतो, आशीष महतो, फुलेश्वर महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।