- कंपनी में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन
- वार्षिक पत्रिका का विमोचन, उत्कृष्ट कर्मी, एरिया, यूनिट सम्मानित
रांची। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सीसीएल ने रांची स्थित अपने मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ हुई। सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में निदेशक पवन कुमार मिश्रा (वित्त), हर्ष नाथ मिश्र (मानव संसाधन), चंद्र शेखर तिवारी (तकनीकी/ऑपरेशन), शंकर नागाचारी (परियोजना एवं योजना), पंकज कुमार (सीवीओ) एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।
नया कीर्तिमान स्थापित किया
इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल केवल एक उत्पादन इकाई नहीं, बल्कि एक सशक्त और दूरदर्शी संगठन है। यह अपने श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक 87.55 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
सीएमडी ने कहा कि श्रमिक केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी पहचान हैं। हमें ना केवल अपने कार्यों से, बल्कि अपने विचारों से भी श्रमिक बनना होगा। गुणवत्ता, मात्रा और समय पर आपूर्ति हमारी कार्यशैली के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। आधुनिक खनन तकनीकों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करते हुए उत्पादन करना हमारी प्राथमिकता है।
निदेशकों ने ये कहा
निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि सीसीएल के सभी कर्मी कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्य का निर्माण कर रहे हैं। फलस्वरुप सीसीएल निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है ।
निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। आज हम सब एकत्रित होकर उनके श्रम को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने कोल इंडिया और सीसीएल को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
निदेशक (तकनीकी/ऑपरेशन) चंद्र शेखर तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इतिहास और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिकों के अतुलनीय योगदान से सीसीएल ने अपना परचम लहराया है।
निदेशक (परियोजना एवं योजना) शंकर नागाचारी ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक श्रमिक मिलकर जब कार्य करते हैं, तब संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने परस्पर सम्मान के दायरे और अधिक विस्तृत करने पर ज़ोर दिया।
मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने कहा कि जब सभी मिलकर कार्य करते हैं, तब असंभव भी संभव हो जाता है। पत्थर से पानी निकालने की ताकत श्रमिकों के पास होती है।
यूनियन प्रतिनिधियों के विचार
ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने कंपनी के प्रति अपने विचार साझा करते हुए सीसीएल के प्रबंधन की सराहना की। श्रमिकों की भूमिका को कंपनी की सफलता की नींव बताया। उन्होंने संगठन द्वारा श्रमिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रमिक और प्रबंधन के बीच सामंजस्य से ही संस्था आगे बढ़ती है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान गणेश वंदना, पारंपरिक छऊ नृत्य, मुंडारी लोक नृत्य और गायन जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया।
पत्रिका का विमोचन
इस अवसर पर सीसीएल की वार्षिक पत्रिका ‘उत्कर्ष’ का विमोचन किया गया। इसमें वर्षभर की प्रमुख उपलब्धियों एवं कर्मचारियों की रचनात्मकता को दर्शाया गया है। यह पत्रिका सीसी एवं पीआर विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है।
पुरस्कार वितरण समारोह
समारोह में सीसीएल के सीएमडी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा क्षेत्र एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और इकाइयों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी निष्ठा, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को मान्यता देने का एक प्रतीक हैं। महाप्रबंधक (औ. सं) नवनीत कुमार ने धन्यवाद किया।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK