प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की पचमो पंचायत स्थित झुमरा पहाड़ की तलहटी पुरनापानी गांव मे बीती रात हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे चावल, गेहूं आदि अनाज को भी चट कर गये।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब पंद्रह से बीस की संख्या में जगंली गांव में आ धमके। हाथियों के गांव में प्रवेश की सूचना से गांव में अफरा तफरी मच गई। उसे भगाने के लिए सभी हो हल्ला मचाने लगे। हालांकि हाथियों की संख्या अधिक रहने से ग्रामीणों ने इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। काफी देर तक गांव में हाथी उत्पात मचाता रहे।
गांव के निकट खेत में लगे धान के बिचड़ा को कुचल दिया। इससे अब वह बिचड़ा रोपने लायक नहीं रह गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। क्षतिपूर्ति का जायजा लिया। साथ ही, हाथियों को भगाया।
ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों ने झरी गंझू, सुरेश गंझू, सुरज गंझू, बिशु गंझू, कार्तिक गंझू, पुरूषोतम महतो, ढेना गंझू, प्रभू गंझू, सहजनाथ गंझू, नरेश महतो, राजेश गंझू, मोहन गंझू, दिनेश महतो, सुनील महतो के घर को क्षतिग्रस्त किया है।
पीड़ित परिवारों से रहावन ओपी के थाना प्रभारी संदीप भगत, मुखिया राजेश रजवार, पंचायत समिति सदस्य के अलावा पूर्व पंचायत समिति सदस्य कंचन महतो, सामाजिक कार्यकर्ताओ शकलदेव महतो, महेश करमाली, उप मुखिया प्रतिनिधि जीवन रजवार, प्रभु गंझू,किस्टो रजवार, उमेश महतो, नरेश महतो, अर्जुन रजवार, कृष्ण कुमार शर्मा, मेघनाथ महतो, अशोक महतो आदि भी मिले। सभी ग्रामीण और पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा दिलाने की मांग की।