सीसीएल को निर्धारित समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • कोयला एवं खान राज्यमंत्री ने सीसीएल की समीक्षा की

रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल की समीक्षा 4 मई को की। इस बैठक में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री ने गत वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों, उत्पादन, सुरक्षा मानकों और गतिविधियों का विश्लेषण किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना और भविष्य की रणनीतिक पहलों का भी निरीक्षण किया।

मंत्री ने कंपनी को ऊर्जा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल और सीएमपीडीआई जैसे सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी-संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (परियोजना एवं योजना) शंकर नागाचारी भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण करें। तकनीकी नवाचारों को अपनाएं। स्थायी एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ-साथ राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा एवं प्रगति को सुनिश्चित करना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK