रांची। सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने हजारीबाग क्षेत्र का दौरा 6 मई को किया। हाल में स्थापित किए गए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर व्यवस्था की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इन तकनीकी व्यवस्थाओं को चेक पोस्टों एवं वज़न पुलों (वेटब्रिज) पर पारदर्शिता बढ़ाने और संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लगाया गया है।
दौरे के दौरान सीवीओ ने क्षेत्र में संचालित सभी प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया। संपूर्ण प्रणाली की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि संचालन को और अधिक सुगम, पारदर्शी और कुशल बनाया जा सके।
श्री कुमार एवं टीम ने कोतरे बसंतपुर परियोजना का भी दौरा किया। वहां की संचालन प्रणाली का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने तकनीकी समाधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK